Bhopal News: चरस के साथ पुराना बदमाश गिरफ्तार

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने मुखबिरों की सूचना पर दबिश देकर दबोचा, जहां से माल लाया उसकी तलाश जारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज है। भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमती चरस बरामद किया है। जिसके संबंध में मिले तथ्यों की पड़ताल क्राइम ब्रांच कर रही है।

छह प्रकरण पहले से हैं दर्ज

भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 214 ग्राम चरस (Charas) बरामद हुआ है। उसे इंद्रा नगर (Indra Nagar)  इलाके से दबोचा गया। आरोपी रंजीत मारन उर्फ भूरा पिता मुकेश मारन उम्र 23 साल है। वह मूलत: गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र स्थित बिसनखेड़ी का रहने वाला है। फिलहाल बैरागढ़ (Bairagarh) थाना क्षेत्र में रंजीत मारन उर्फ भूरा (Ranjeet Maran@Bhura) रहता है। पुलिस ने उसको नाबालिग रहते हुए ही आबकारी और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बैरागढ़ थाने में छह प्रकरण पहले से दर्ज है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल (Mobile)  बरामद हुआ है। जिसकी मदद से वह चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!