Bhopal News: डॉग के लिए दो महिलाओं को तलवार मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: नगर निगम की मदद से दो दिन पहले आवारा श्वान को पकड़ाने से नाराज थे, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डॉग के लिए एक नायब तहसीलदार हिंसा पर उतर आए। उन्होंने दो महिलाओं को तलवार से वार करके बुरी तरह उन्हें लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। इस घटना को लेकर रहवासियों ने जमकर बवाल किया। जिसके बाद जागी अयोध्या नगर थाना पुलिस ने तहसीलदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जबकि दो दिन पूर्व भी यह पूरा मामला थाने पहुंचा था।

डॉग पकडवाने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) पिता दशरथ सिंह उम्र 41 साल अयोध्या नगर स्थित स्वर्णकांता स्टेट (Swarnkanta Estate) कॉलोनी में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है। उनके सामने वाली कॉलोनी किरण नगर (Kitan Nagar) फेज—2 में अशोक चौहान (Ashok Chauhan) का निवास है। वे भोपाल जिला प्रशासन में नायाब तहसीलदार है। वे जहां रहते हैं वह कॉलोनी पिपलानी थाना क्षेत्र में आती है। उनकी बेटी पेट लवर भी है। वह अक्सर स्वर्णकांता कॉलोनी में जाकर स्ट्रीट डॉग (Street Dog) को फूड देने जाती है। कॉलोनी में मौजूद एक स्ट्रीट डॉग ने कुछ दिन पहले एक बच्चे को दांत से काट लिया था। जिस कारण नगर निगम (Nagar Nigam) की मदद से उसे पकड़ाया गया था। ऐसा करने से नायाब तहसीलदार की बेटी नाराज हो गई थी। जिस कारण 18 फरवरी की रात स्वर्णकांता कॉलोनी के रहवासियों का कहना था कि उन्हें स्ट्रीट डॉग पालना है तो वह अपनी कॉलोनी में ले जाए। इस हंगामे के दौरान नायाब तहसीलदार भी पहुंचे थे। दोनों पक्ष उस दिन घर चले गए थे। ऐसा पुलिस का कहना है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि प्रकरण उसी दिन थाने भी पहुंचा था। लेकिन नायाब तहसीलदार (Deputy Tehsildar) के कारण कोई सुनवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बार संचालक और बाउंसर पर एफआईआर

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

ताजा घटनाक्रम 19 फरवरी की सुबह लगभग पौने नौ बजे हुआ। यहां नायाब तहसीलदार अशोक चौहान स्वर्णकांता कॉलोनी में पहुंचे। वहां घुमने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे और तलवाल लेकर आ गए। उनका सामना महिलाओं से होने लगा। इसी दौरान झूमाझटकी करते वक्त उनकी लाई हुई तलवार का वार लक्ष्मी ठाकुर (Laxmi Thakur) और वंदना सेन (Vandna Sen) को लग गया। यह वार एक महिला को पेट में तो दूसरी महिला को हाथ में लगा। जिसके बाद यह पूरा मामला फिर थाने पहुंचा। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 19 फरवरी को मारपीट, गाली—गलौज, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 76/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी नायाब तहसीलदार की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस प्रकरण में उनके साथ मौजूद अन्य आरोपियों के भी नाम अभी सामने नहीं आए हैं। मारपीट और तलवार मारने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुआ। यह कुछ देर बाद सोशल मीडिया (Social Media) में भी जमकर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज पति ने दी धमकी
Don`t copy text!