Bhopal News: चूहा मार दवा खाने से छात्रा की मौत

Share

Bhopal News: भभूत समझकर चूहा मार दवा का कर लिया था सेवन, पीपुल्स अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बिगड़ी तबीयत

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। कक्षा बारहवीं की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। छात्रा के मृत्यु पूर्व कथन नहीं हुए थे। इसलिए ​पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

भभूत को जीभ में लगाकर गई कोचिंग

जानकारी के अनुसार लांबाखेड़ा में वैष्णवी सेन पिता मनोज सेन उम्र 17 साल रहती थी। वह कक्षा बारहवीं में पढ़ाई करती थी। पिता मनोज सेन (Manoj Sen)  मजदूरी करते हैं। घटना 6 फरवरी को हुई थी। वह कोचिंग पढ़ाई के लिए जा रही थी। ऐसा करने से पहले वैष्णवी सेन (Vaishnavi Sen) ने भगवान के दर्शन किए। फिर भभूत माथे में लगाने के बाद कुछ जीभ में लगाकर कोचिंग चली गई। वहां से लौटकर घर आई तो उसे उल्टियां हो रही थी। परिजन उसे उसी दिन पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) ले गए। यहां इलाज कराने के बाद परिजन उसी दिन घर आ गए। लेकिन, अगले दिन फिर तबीयत बिगड़ी तो वैष्णवी सेन को परिजन हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए। यहां इलाज के दौरान 08 फरवरी की दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी मर्ग 10/26 कायम किया गया है। परिजनों के बयानों के अनुसार भभूत की बातें जो सामने आई है उसके सत्यापन का काम किया जाएगा। इससे पहले पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: ईओडब्ल्यू की टीम को देखकर पानी की टंकी में फेंक दी थी रकम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!