Bhopal News: शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर मचा खूनी संग्राम

Share

Bhopal News: पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी—डंडे चले, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शराब दुकान खोलने को लेकर दो परिवारों के गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। खुलकर लाठी—डंडों से हमला किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें दस लोग बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। तनाव की स्थिति को देखते पुलिस की तरफ से निगरानी करने बल तैनात किया गया है।

लाठी डंडों के साथ तलवारों से भी हमला किया

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार विजय नगर (Vijay Nagar) में सुनील यादव (Sunil Yadav) का प्लॉट और दुकान है। जिसके नजदीक रिश्तेदार सोनू यादव (Sonu Yadav) अंडे की दुकान चलाता है। यह दुकान उसकी ही अनुमति से वह लगाता है। सुनील यादव दुकान शराब (Liquor Shop) कंपनी को किराए पर देने वाला था। यह बात कॉलोनी के लोगों को पता चली तो विरोध जताया जा रहा था। रह​वासियों का आरोप था कि दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का डेरा होने लगेगा। इसके अलावा आसपास स्कूल और मंदिर भी हैं। जिस कारण कई दिन से यहां विरोध जारी था। रविवार रात जहां दुकान खुलनी है उसके पड़ोस में रहने वाले भीकू उर्फ भिक्का (Bhiku@Bhikka) और उनके परिजन इसी विषय को लेकर सुनील यादव और उसके रिश्तेदार सोनू यादव से बातचीत करने पहुंचे थे। वह देखते ही देखते कहासुनी में बदल गई। सुनील यादव और सोनू यादव ने अपने अन्य परिजनों को विवाद होने की जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। वहां विजय यादव, राजाराम और शगुन बाई भी आ गए। इसके बाद वहां भारी हंगामा और लाठी—डंडे चलने लगे। लाठी से भिक्कू और साथियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद भिक्कू के परिजन कैलाश, राहुल, विशाल मालवीय और मदन भी वहां पहुंचे। उन्होंने भी लाठी डंडों के साथ तलवारों से हमला शुरू कर दिया। हमले में तलवार लगने से सुनील और उसके परिजन घायल हो गए। जिससे भिक्कू और साथियों पर हत्या के प्रयास का केस 81/26 दर्ज किया ​गया है। वहीं सुनील की तरफ से हुए हमले में भी दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। दूसरे मामले में मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इधर, घटना को लेकर किसी ने वीडियो (Video) बना लिया था। वह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: देवर ने शादी का वादा करके अस्मत लूटी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!