Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को उड़ाया

Share

Bhopal News: आठ दिन चला हमीदिया अस्पताल में इलाज, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चल सका पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार एक वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद जख्मी व्यक्ति ने आठ दिनों तक जीवन और मौत से संघर्ष किया। जिसके बाद दम तोड़ दिया। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

पैदल घर जाते समय हुआ हादसा

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार लखन लाल पिता देवी सिंह उम्र 57 साल ग्राम कलखेड़ा में रहते थे। वे निजी वाहनों में ड्रायवरी का काम करते थे। लखन लाल (Lakhan Lal) 11 मार्च की रात को दुर्घटना में जख्मी हुए थे। वे घटना के वक्त पैदल नीलबड़ (Neelbarh) उतरकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। राहगीरों की मदद से उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 19 मार्च को उनकी मौत हो गई। रातीबड़ पुलिस ने इस मामले में अभी मर्ग 23/26 कायम कर लिया है। पुलिस की तरफ से अभी तक किसी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क की मुरम को लेकर दो परिवारों में घमासान
Don`t copy text!