Bhopal News: थानों के रिकॉर्ड को कंधों में उठा-उठाकर बचाया

Share

Bhopal News: शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी के कारण लगी हनुमानगंज थाने में आग

Bhopal News
हनुमानगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी ने भीषण आग का रुप ले लिया। यह देखकर थाने के रिकॉर्ड को बचाने पूरा अमला जुट गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के हनुमानगंज थाने में घटी है। कंधों में उठाकर दस्तावेजों को सुरक्षित किया गया। इस दौरान अफरा-तफरी भी मची रही। वहीं स्थानीय नागरिकों ने पानी का इंतजाम करके आग को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया। हालांकि फायर ब्रिग्रेड के वाहन ने मौके पर पहुंचकर पूरी आग को नियंत्रित किया।

आग लगने से 25 से 30 वाहन जले

जानकारी के अनुसार हनुमानगंज (Hanumanganj) थाने में  25 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे शॉर्ट सर्किट हुआ था। इस दौरान थाना भवन के पास परिसर में रखे कंडम और लावारिस वाहन तक सूखे पत्तों से फैली आग पहुंच गई। पुराने टायर धू-धू करके जलने लगे। यह देखकर थाने में मौजूद पूरा स्टाफ दौड़ते-भागते नजदीक कैबिन में रखे दस्तावेजों को उठाकर दूसरी तरफ शिफ्ट करने में जुट गया। हालांकि नगर निगम (Nagar Nigam) की दमकल को आने में 15 मिनट लग गए। आग लगने से करीब 25 से 30 वाहन जले हैं। यह सारे वाहन पुराने और कंडम हैं। जहां आग लगी, वहां से थाना भवन की दूरी ज्यादा दूर नहीं थी। उल्लेखनीय है कि थाने के भीतर ही दूसरी तरफ नीलामी के लिए सुरक्षित रखा गया वाहन भी रखा है। इन वाहनों को नीलाम करने की कार्रवाई डीसीपी कार्यालय की तरफ से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फॉर्मेसी छात्रा को करता था तंग, अब मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!