Bhopal News: चाकू से वार करके किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: माता-पिता के साथ अभद्रता करने वाले शराबी बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाने में चाकू मारकर जख्मी करने का प्रकरण दर्ज किया है। जिसके एक प्रकरण में आरोपी बेटा है जिसने माता-पिता के साथ अभद्रता करके हमला किया। जबकि दूसरे मामले में आरोपी पड़ोसी है।

जांघ में चाकू से किया वार

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार राज शर्मा पिता भागीरथ शर्मा उम्र 20 साल वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) में रहते हैं। वे 24 फरवरी की रात लगभग नौ बजे भाई शैलेंन्द्र शर्मा (Shailendra Sharma) को गाली-गलौज कर रहे थे। जिसके बाद राज शर्मा (Raj Sharma) से अगले दिन मोहल्ले में ही रहने वाले गंगेश्वर लेहरे, महेश्वर लेहरे और प्रताप सिंह उईके ने आकर विरोध जताया। उन्हें लगा कि राज शर्मा भाई की आड़ में उन्हें गाली दे रहा था। इस कारण उसे जमीन पर पटका। इसके बाद गंगेश्वर लेहरे (Gangleshwar Lehre) ने चाकू निकालकर उसके दोनों तलवों में मार दिया। इस कारण वह चलने की अवस्था में भी नहीं हैं। इसी तरह रमेश पगारे (Ramesh Pagare) पिता तुकाराम पगारे उम्र 55 साल के साथ उनके बेटे अंकुश पगारे (Ankush Pagare) ने मारपीट करके बाएं पैर की जांघ में चाकू से वार कर दिया। वह 24 फरवरी की रात नशे की हालत में घर पहुंचा था। रमेश पगारे ने बताया कि खाना नहीं बनाने पर आरोपी बेटा उसकी पत्नी रंजना पगारे (Ranjana Pagare) के साथ गाली-गलौज कर रहा था। ऐसा करने से रोका तो उसने हमला किया। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 42—43/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को उड़ाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!