Bhopal News: दो महिलाओं समेत सात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। डीमार्ट चौराहे के पास यातायात नियम तोड़ने पर कार में सवार सात लोग सिपाही से भिड़ गए। उसकी कॉलर पकड़कर उसके साथ झूमाझटकी की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। यह पूरी घटना कैमरे में भी कैद हुई जो कुछ देर बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार यातायात सिपाही सरजीत यादव (Sarjeet Yadav) ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, कार्य के दौरान गाली—गलौज, अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना 15 मार्च की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई थी। काफी देर तक दोनों पक्ष के बीच सड़क पर हंगामा होता रहा। जिसका लोगों ने वीडियो (Video) भी बनाया। हंगामे के दौरान सिपाही की वर्दी के सारे बटन कॉलर पकड़ने के कारण टूटकर गिर गए थे। यह खबर पुलिस को मिली तो सभी आरोपियों को थाने लेकर आया गया। इसके बाद कोलार रोड थाना पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर दो महिला, दो पुरूषों के अलावा तीन अन्य के खिलाफ प्रकरण 173/26 दर्ज किया है। यह प्रकरण 15 मार्च की रात नौ बजे दर्ज किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।