Bhopal News: आरोपियों की करतूत को बताने कई जगह तकनीकी भाषाओं में उलझाकर एफआईआर को कमजोर किया, सवालों के घेरे में आई थाना पुलिस की कार्रवाई

भोपाल। एलएनसीटी के छात्र ने सेज कॉलेज के दो छात्रों को गोली मारकर जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। एक छात्र के सीने में तो दूसरे के पेट में चोट लगी है। इस मामले में हुई एफआईआर में थाना पुलिस की तकनीकी भाषा से साफ है कि वह आरोपियों में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।
मल्टी की पार्किंग में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार इस मामले में हेमंत शर्मा पिता कन्हैया लाल शर्मा उम्र 23 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हेमंत शर्मा सेज कॉलेज (Sage College) में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कटारा हिल्स (Katara Hills) स्थित सेज सन सिटी (Sage Sun City) में रहता है। गोली मारने की वारदात 04—05 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग पौने एक बजे हुई थी। यह हमला अंशुतेज पाटिल और मनीष को टारगेट करके गोली चलाई गई थी। हमले में अंशुतेज पाटिल (Anshutej Patil) के पेट से खून निकल रहा था। जबकि वासु गुप्ता (Vasu Gupta) के बाएं कंधे में सीने के पास गोली लगी है। दोनों घायलों को हेमंत शर्मा (Hemant Sharma) ही अस्पताल ले गया था। इससे पहले सीनियर शराब पार्टी करते हुए मल्टी में भारी हंगामा कर रहे थे। हमलावरों में सुंधाशु सिंह, ओम तिवारी और अनिकेत शर्मा थे। तीनों आरोपी पल्सर बाइक (Bike) पर सवार होकर मौके से भाग गए। सुंधाशु सिंह (Sudhanshu Singh) एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) का छात्र है। हमले की वारदात मल्टी की पार्किंग में हुई थी। गोली चलाकर जानलेवा हमले के मामले में थाना प्रभारी सुनील दुबे (TI Sunil Dubey) से आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए फोन लगाया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि पुलिस सूत्रों ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।