Bhopal Suicide Case: शराब पीकर पत्नी से विवाद, फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: घटना के वक्त पत्नी नजदीक रहने वाले सास—ससुर के घर गई थी

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शराब के नशे में एक व्यक्ति फंदे (Bhopal Suicide Case) पर लटक गया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। घटना वाले दिन शराब में धुत पति का पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी उसके माता—पिता के पास चली गई। इधर, एक अन्य युवक ने भी आत्महत्या (Bhopal School Student Hanging Case) की है। घटनास्थल से पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

चार महीने पहले आया भोपाल

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया विशाल कोठारी (Vishal Kothari) पिता विजय कोठारी उम्र 20 साल निवासी टीटी नगर झुग्गी में उसके माता पिता रहते है। वहीं सामने बनी मल्टी में विशाल उसकी पत्नी और सात महीने की बच्ची के साथ रहता था। तीन—चार महीने पहले ही वह इंदौर (Indore) शहर से भोपाल आया था। वह पुताई का काम करता था। पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। विशाल शराब पीने का आदी था। तीन—चार दिन से घर में पत्नी (Bhopal Family Dispute Hanging Case) के साथ विवाद चल रहा था। गुरूवार शाम भी वह नशे में घर लौटा था। उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी नीचे सास—ससुर के पास चली गई। कुछ देर बाद जाकर देखा तो विशाल दुपट्टे से लटका था।

फेल फिर सप्लीमेंट्री

इधर, हबीबगंज इलाके में ही एक अन्य युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि मृतक 19 वर्षीय आशीष जाटव (Ashish Jatav) है। वह पिछले साल फेल हो गया था। इस बार उसको कक्षा दसवीं की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई थी। घटना की सूचना पुलिस को मोहित जाटव (Mohit Jatav) ने दी जो उसका रिश्तेदार है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिणामों की वजह से मौत की बात को वह नहीं मान रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद फांसी (Bhopal School Student Commit Suicide) की स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस को दोनों मामलों में पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर में हल्ला है यहां शराब बिकती है पर पुलिस बेखबर 

यह भी पढ़ें: किन्नर की कमाई पर पुलिस को नहीं आया यकीन, बोली बिल लेकर आओ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!