Bhopal News: मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस, एक महीने से चल रही थी जांच, अधिकारियों से की जा रही थी शिकायत

भोपाल। कपड़ा कारोबारी की दुकान से नकदी ढ़ाई लाख रुपए और अन्य सामान चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच लगभग एक महीने से भोपाल (Bhopal News) शहर की कोतवाली थाना पुलिस कर रही थी। घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही हैं। हालांकि जांच के दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। जिस कारण मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बिक्री के ढ़ाई लाख रुपए दुकान में रखे थे
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च से पूर्व की है। जिसके संबंध में शिकायत शबा खान पत्नी इकबाल हुसैन उम्र 42 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह कोतवाली स्थित गुर्जरपुरा (Gurjarpura) में रहती हैं। उनकी नूरमहल रोड पर बूटिक हैं। यह दुकान किराए की हैं। दुकान पर कारोबार 2007 से किया जा रहा है। दुकान शबा खान (Shaba Khan) और उनके भाई फैसल ने मिलकर खोली थी। भाई का 2022 में निधन हो गया है। जिसके बाद वह बूटिक चला रही है। पति इकबाल हुसैन (Iqbal Hussain) कपड़ों को सेल में बेचने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में दावा किया है कि दुकान के भीतर बिक्री से प्राप्त ढ़ाई लाख रुपए और कई अन्य सामान ताला तोड़कर चोर ले गए हैं। मामले की जांच एएसआई राकेश गुर्जर (ASI Rakesh Gurjar) के पास थी। वह जांच के दौरान चोरी होने से संबंधित प्रमाणों को लेकर विरोधाभासी मान रहे थे। जांच अधिकारी सच्चाई का पता लगाकर उचित कार्रवाई करते उससे पहले शबा खान ने पुलिस अधिकारियों से शिकायतें करना शुुरु कर दिया। नतीजतन, 08 अप्रैल को पुलिस थाने ने प्रकरण 75/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।