Bhopal News: मौत से पहले पत्र में लिखा महिला से प्रताड़ित होने की बात

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस के बेटे ने फांसी लगा ली। ऐसा करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसको जांच के लिए पुलिस ने जब्त कर लिया है। पत्र में एक महिला कारोबारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पत्नी से अलग रह रहा था
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 07 अगस्त की दोपहर बारह बजे पता चली थी। घटना गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में हुई थी। यहां सौरभ भार्गव (Saurabh Bhargav) पिता चंद्रप्रकाश भार्गव उम्र 49 साल ने फांसी लगा ली थी। वह घर से शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। सौरभ भार्गव को घर में काम करने वाली बाई ने सबसे पहले फंदे पर लटका पाया। वह पिता चंद्रप्रकाश भार्गव (Chandraprakash Bhargav) के साथ रहता था। पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड हुए हैं। पुलिस को फांसी के फंदे से उतारने के बाद घटना की जानकारी दी गई थी। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) के अनुसार सौरभ भार्गव शराब पीने का आदी था। पत्नी से वह अलग रहता था। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी एमपी नगर (MP Nagar) में दुकान है। यह दुकान उसने नैना मल्होत्रा (Naina Malhotra) को दी थी। वह उसको खाली नहीं कर रही थी। जिस कारण वह परेशान चल रहा था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग 46/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।