Bhopal News: डेढ़ लाख रुपए का पांच किलो गांजा बरामद

Share

Bhopal News: बिहार के रहने वाले युवक को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अवैध तरीके से गांजा का परिवहन करते हुए तस्कर गिरोह के एक सदस्य को दबोचा गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना पुलिस ने की है। आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए का पांच किलो गांजा बरामद किया गया है।

पिट्टू बैग में रखा था गांजा

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार 04 नवंबर को कलखेड़ा में स्थित महाकाल तिराहा के पास संदेही रोहित कुमार झा (Rohit Kumar Jha) पिता राजेश कुमार झा उम्र 20 साल को हिरासत में लिया गया। आरोपी मूलत: बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। रोहित कुमार झा फिलहाल नीलबड़ (Neelbad) में रहता है। उसके पास पिट्टू बैग था जिसमें पांच किलो से अधिक गांजा (Ganja) रखा था। पुलिस ने वह जब्त करके उसके खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस उसके संपर्क सूत्र को तलाशने कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसके बिहार पुलिस से भी जानकारी मांगी जा रही है। पुलिस को रातीबड में गांजा तस्करी का यह नया नेटवर्क पता चला है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अत्याधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाने के बाद मौत 
Don`t copy text!