Bhopal News: तीन महीना पूर्व दर्ज हुई थी एफआईआर, एक महीने पहले ही जमानत से रिहा होकर आया

भोपाल। बलात्कार पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी एक महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैासगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने उसके खिलाफ पीछा करके परेशान करने और केस वापस लेने के लिए धमकाने का नया मामला दर्ज कर लिया है।
लगातार कर रहा था पीछा
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र में ही रहती है। उसकी आरोपी सुनील गिरी गोस्वामी (Sunil Giri Goswami) के साथ पूर्व में गहरी दोस्ती थी। दोनों के बीच मेलजोल का फायदा उठाते हुए उसने ज्यादती की थी। इस मामले में पीड़िता ने तीन महीने पहले बैरागढ़ थाने में ही प्रकरण दर्ज कराया था। इस प्रकरण में आरोपी सुनील गिरी गोस्वामी की गिरफ्तारी हो गई थी। वह एक महीना पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से वह लगातार उसका पीछा करना और आते—जाते हाथ पकड़ने का प्रयास करता था। वह उसको बोल रहा था कि वह पूर्व में दर्ज एफआईआर में समझौता कर ले। पीड़िता जब नहीं मानी तो वह उसके घर पर पिछले वाले हिस्से में जाकर पथराव करके भाग रहा था। ऐसा वह कई दिनों से कर रहा था। पीड़िता ने उसको जब देख लिया तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण 223/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।