Bhopal News: एफआईआर में उसको गायब करके ज्वलनशील पदार्थ पुलिस ने लिखा

भोपाल। युवक-युवती के बीच हुआ विवाद बड़ा बवाल का कारण बन गया। दरअसल, आवेश में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में एक हवलदार भी झुलस गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। लेकिन, भयभीत थाना प्रभारी ने एफआईआर में पेट्रोल शब्द का ही इस्तेमाल नहीं किया। वहीं पूरे मामले में लापरवाही का ठीकरा आग लगाने वाले युवक पर ही फोड़ दिया गया।
कपड़े में पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली
जानकारी के अनुसार राहुल पंथी पिता मोहन पंथी उम्र 21 साल गौतम नगर (Gautam Nagar) कॉलोनी में रहता हैं। उसका पैसों को लेकर पायल वंशकार (Payal Vanshkar) के साथ विवाद चल रहा है। राहुल पंथी (Rahul Panthi) को युवती से पैसा लेना हैं। इसी बात को लेकर टीला जमालपुरा इलाके में दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। यहां हुई कहासुनी के बाद राहुल पंथी और पायल वंशकार को डायल-112 टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाने लेकर पहुंची। यहां राहुल पंथी लगभग सात मिनट रहा और फिर अचानक गायब हो गया। इसके बाद वह महिला के खिलाफ मां राधा बाई को लेकर गौतम नगर थाने पहुंच गया। यहां मां थाने के भीतर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उससे मोबाइल (Mobile) लेकर राहुल पंथी थाने के गेट पर चला गया। यहां उसने फोन पर बातचीत करने के बाद कपड़े में पेट्रोल (Petrol) छिड़का और आग लगा ली। यह देखकर गौतम नगर थाने में पदस्थ हवलदार प्रवीण ठाकुर (HC Praveen Thakur) उन्हें बचाने पहुंचा। इस प्रयास में हाथ में उन्हें आग की लपटों के कारण झुलस गए। वहीं राहुल पंथी के कपड़े बुरी तरह से झुलस गए। उसे आनन-फानन में मेडिकल के लिए भेजा गया। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में राहुल पंथी के खिलाफ उपेक्षापूर्ण और उकसावे की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रकरण 133/26 दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर टीला जमालपुरा और गौतम नगर थाने के सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।