Bhopal News: फिजियोथेरेपिस्ट ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिम्मेदार अपने आपको बताया, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक फिजियोथेरेपिस्ट ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कोई ठोस वजह पता नहीं चल पा रही है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार विवेक डेहरिया पिता प्रेम लाल डेहरिया उम्र 40 साल फॉरच्यून सौम्या अटलांटिस कॉलोनी (Fortune Saumya Atlantis Colony) में रहते थे। वे आशिमा मॉल (Ashima Mall) में अपनी स्वयं की फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) की क्लीनिक चलाते थे। विवेक डेहरिया (Vivek Dehriya) ने 21 मार्च की रात करीब करीब नौ बजे अपने बेडरूम में पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर उनके दोस्त कमलेश उन्हें एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) लेकर पहुंचे थे। यहां चेक करने के बाद पुलिस को खबर कर दी गई। मामले की जांच करने हवलदार अर्जुन सिंह उईके (HC Arjun Singh Uikey) पहुंचे थे। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह स्वयं मर्जी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए किसी तरह का कोई दूसरा व्यक्ति जिम्मेदार नहीं हैं। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग 07/26 कायम किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आत्महत्या की वजह पता चल सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स रैकेट से जुड़े दो युवकों को दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!