MP Email Threat: बम निरोधी दस्ते की टीम ने छानबीन के बाद दी क्लीनचिट, कोहेफिजा थाने में एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी में एक महीने से निजी और शासकीय प्रतिष्ठानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। ताजा धमकी भोपाल (MP Email Threat) शहर के संभागायुक्त कार्यालय को उड़ाने की दी गई थी। जिसके बाद बम निरोधी दस्ते ने काफी तलाशी लेने के बाद कार्यालय को क्लीनचिट दे दी। हालांकि इस दौरान सारे महत्वपूर्ण कार्य को लंबित कर दिया गया था।
अन्य संस्थानों की भी मिल चुकी है धमकी
जानकारी के अनुसार ताजा धमकी के भी तार दक्षिण भारत के एक राज्य से सीधे जुड़ रहे है। पूर्व की तरह इस बार की धमकी भरे मेल (Mail) में भी उन्हीं बातों का जिक्र है जो पहले किया गया था। धमकी देने वाले का कहना है कि तमिल सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी (Senthil Balaji) पर दर्ज सीबीआई (CBI) के मुकदमे हटाने की भी मांग ई-मेल में की गई है। मेल में कहा गया था कि संभागायुक्त कार्यालय (Divisional Commissioner’s Office) को सिलसिलेवार उड़ाने के लिए छोटे-छोटे 15 आरडीएक्स बम रखे गए हैं। यह बम दोपहर सवा एक बजे के बाद फटना शुरु होंगें। इससे पहले सभी कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल लिया जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ई-मेल के जरिए पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, एम्स अस्पताल, जेके अस्पताल, भोपाल जिला न्यायालय, भोपाल पासपोर्ट कार्यालय समेत कई अन्य सार्वजनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा चुकी हैं। यह सिलसिला 19 फरवरी से लगातार जारी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।