Bhopal News: एक पखवाड़े पहले ही मायके से आई थी, शव पीएम के लिए भेजा गया, राजपत्रित अधिकारी करेंगें मामले की जांच

भोपाल। नव विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह एक पखवाड़े पहले ही मायके से आईं थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। घटना के बाद मृत्यु पूर्व कथन नहीं हुए थे। इसलिए मायके पक्ष के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसडीओपी ईटखेड़ी मंजु चौहान की तरफ से की जाएगी।
पांच साल पहले हुआ था विवाह
जानकारी के अनुसार सोनू मीणा पत्नी सचिन मीणा उम्र 25 साल को गंभीर हालत में सुबह साईं श्रद्धा अस्पताल ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान 02 फरवरी की दोपहर में उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी डॉक्टर आरसी व्यास ने ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस को दी थी। सोनू मीणा (Sonu Meena) ईटखेड़ी में स्थित ग्राम खेजड़ा देव में रहती थी। नव विवाहिता का मायका इंदौर (Indore) में स्थित क्षिप्रा थाना क्षेत्र में हैं। शादी को पांच साल बीत चुके हैं। जिसके बाद नव विवाहिता को दो बच्चे भी हुए हैं। मौके पर कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार देरी से पहुंचे थे। जिस कारण पुलिस की जांच घंटों लंबित रही। इसलिए सोमवार02 फरवरी को नव विवाहिता का पीएम किया जा सका। मामले की जांच करने एएसआई सुरेंद्र बाजपेयी (ASI surendra Bajpai) पहुंचे थे। जिन्होंने मायके पक्ष को सूचित कर दिया है। हालांकि पुलिस को अभी तक खुदकुशी को लेकर कोई वजह पता नहीं चल सकी है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मायके पक्ष के बयान दर्ज करके आगे जांच की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।