Bhopal News: अस्पताल में बयान देने के पहले उपचार के दौरान दम तोड़ा

भोपाल। फांसी लगाकर एक नव विवाहिता ने खुदकुशी करली। यह कदम उसने मायके में रहते हुए उठाया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है जहां वह पुलिस को बयान देती उससे पहले मौत हो गई। मामले की जांच एसीपी जहांगीराबाद संभाग बिट्टू शर्मा की तरफ से आगे की जाएगी।
शादी परिजनों की सहमति से हुई थी
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार स्वाति वर्मा उम्र 24 साल की 06 अप्रैल को मौत हो गई। वह आचार्य नरेद्र देव (Acharya Dev Nagar) नगर स्थित मायके में रहती थी। स्वाति वर्मा (Swati Verma) ने 27 मार्च को फांसी लगाई थी। उसकी एक साल पहले सीहोर (Sehore) के इच्छावर में रहने वाले संदीप वर्मा (Sandeep Verma) के साथ शादी हुई थी। यह शादी परिजनों की सहमति से हुई थी। वह चार महीने से मायके में आकर रह रही थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच करने एसआई प्रदीप मिश्रा (SI Pradeep Mishra) पहुंचे थे। मायके पक्ष ने पति के साथ प्रताड़ना वाली बात से इंकार किया है। ऐशबाग पुलिस ने मर्ग 19/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।