Bhopal News: भाई ने मौत को लेकर कई आशंकाएं जताई, पुलिस बोली हम कर रहे हैं जांच

भोपाल। मामी के घर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड थाना पुलिस कर रही है। मरने वाले युवक के भाई ने संगीन आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस पीएम रिपोर्ट हासिल करना चाहती हैं।
गले पर थे नोंचने-खरोचने के निशान
रातीबड (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार नीलबड़ के पास डीपीएस के नजदीक शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती है। यहां सिमोन लॉरेंस (Simon Lawrence) पिता लॉरेंस जॉन उम्र 23 साल फंदे पर लटका मिला। उसके मामा की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद वह मामी के साथ ही रहता था। सिमोन लॉरेंस 24 सितंबर की रात खाना खाकर सो गया था। उसकी मामी अगली सुबह उठी तो वह किचन में फंदे पर लटका मिला। यह जानकारी मामी ने उसके भाई जेरी लॉरेंस (Jerry Lawrence) को दी थी। भाई उससे अलग रहता है। वह मौके पर पहुंचा तो घर में सामान बिखरा था। उसके गले पर नोंचने-खरोचने के भी निशान हैं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है। लेकिन प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह काम पर नहीं जाता था। जिस कारण उसकी मामी से एक दिन पूर्व विवाद हुआ था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीष त्रिपाठी (HC Manish Tripathi) कर रहे है। रातीबड़ पुलिस ने मर्ग 41/25 में कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।