Bhopal News: बाथरुम में नहाते वक्त मौका पाकर आरोपी की बहन के घर से भागी पीड़िता ने पुलिस को दास्तान बताई

भोपाल। समूह लोन का काम करने वाली एक मुस्लिम महिला को उसके कथित प्रेमी ने बंधक बना लिया। वह लगभग दो सप्ताह तक बंधक रहीं। इस दौरान आरोपी मारपीट करता था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनबाद इलाके की हैै। आरोपी जब नहा रहा था तब मौका पाकर वह उसके चंगुल से छूटकर सीधे थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस तरह धमकाया पीड़िता को
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 37 साल है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) में स्थित पुतली घर के पास रहती है। वह समूह लोन चलाने वाली फर्म में काम करती है। पीड़िता 17 जुलाई को उसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में उसे ब्यॉय फ्रेंड अनस उर्फ आजम (Anas@Azam) मिला। वह उसको बोलने लगा कि उसे बहुत प्यार करता है। अपने साथ चलने के लिए वह बोलने लगा। उसके झांसे में आई पीड़िता उसके साथ शाहजहांनाबाद स्थित मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) चली गई। यहां उसकी बहन का घर है। उस वक्त बहन घर में नहीं थी। यहां आरोपी अनस उर्फ आजम घर से बाहर उसे निकलने नहीं देता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। उसका कहना था कि यदि वह बाहर निकली तो उसका पति आकर उसको ले जाएगा। उसे समझाया तो वह नहीं माना। इसी बीच उसकी बहन वापस लौट आई। उसने पूरी कहानी उसे बताई। बहन के सामने ही वह धमकाने लगा। उसका कहना था कि यदि बहन चली जाएगी तो वह उसे सबक सिखाएगा। इसके बाद वह नहाने चला गया। तभी मौका पाकर पीड़िता भागकर सीधे थाने चली गई। पुलिस ने इस मामले में 30 जुलाई को प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नोटिस दे दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।