नपा कर्मचारियों ने की महिलाओं से बदसलूकी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस, देखें वीडियो

Share

महिलाओं ने कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Chhatarpur
महिलाओं से बदसलूकी करते नपा कर्माचारी

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) से नगरपालिका कर्मचारियों और महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो (Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। यहां नपा कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्रता की और फिर महिलाओं ने कर्मचारियों को बाजार में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बस स्टैंड (Chhatarpur Bus Stand) के पास महिलाएं फुटपाथ पर ठेला लगाती हैं। हमेशा की तरह नगरपालिका के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर को पैसा लेने आए। जब महलाओं ने पैसे देनें में आनाकानी की तो नपा कर्मचारी उनका सामान फेंकने लगे। पुलिस भी वहां खड़ी थी पर कोई कार्रवाई नहीं की।

बदसलूकी का आरोप लगाया

जानकारी के मुताबिक महिलाओं ने सामान फेकने से मना किया, मन्नतें की और हाथ भी जोड़े लेकिन नपाकर्मी नहीं माने। धक्का – मुक्की करने लगे। इसके बाद महिलाएं टूट पड़ी और उनकी जमकर पिटाई की। कर्मचारियों को महिलाएं पीटती रहीं और पुलिस वहां मूकदर्शक बनकर देखती रही। इसके बाद नपा के कर्मचारी वहां से भाग गए।

दूसरी जगह भी हुई घटना

कर्मचारियों के भागने के बाद महिलाओं ने घंटे भर जाम लगाकर रखा। इससे आने – जानें वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शहर के खेरी के देवी के मंदिर के पास भी नपा कर्मचारी और रेहड़ी लगाने वालों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। ये सब देखते हुए भी अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

देखें वीडियो

छतरपुर – नगरपालिका कर्मियों ने की बदसलूकी, फिर महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Gepostet von The Crime Info am Freitag, 21. August 2020

यह भी पढ़ेंः तीन तलाक पर सीएम शिवराज नाराज, डीजीपी से की बात

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!