Bhopal News: गबन के मामले में फरार आरोपी को दबोचा

Share

Bhopal News: चौदह साल से पुलिस कर रही थी तलाश, जेल भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गबन के मामले में चौदह साल से फरार आरोपी को दबोचा है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर पुलिस ने सात साल पहले प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

फरारी काट रहा था आरोपी

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी राजीव त्रिपाठी पिता रमाशंकर त्रिपाठी एमपी नगर जोन-2 में रहता है। वह 2012 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ चेक बाउंस समेत 13 मामलों में स्थायी वारंट भी जारी थे। इसके अलावा राजीव त्रिपाठी (Rajeev Tripathi) के खिलाफ पुलिस ने 2019 में गबन का प्रकरण दर्ज किया था। उसे न्यू पार्क सिटी (New Park City) के पास से दबोचा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश (UP) के लखनऊ शहर में फरारी काट रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झुग्गी में चोरों ने लगाई सेंध 
Don`t copy text!