MP Cop Gossip: डकैती में घिरे कुर्सी संभालने वाले कप्तान, अफसरों के निशाने पर आए

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के भीतर बहुत कुछ अंदरखाने चल रहा होता है। कुछ बातें उजागर हो जाती है बहुत कुछ दबी रह जाती है। ऐसे ही बातों का साप्ताहिक कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। इस बार पाठकों के लिए चर्चित और चुटीले किस्से।
पति-पत्नी का रुतबा
विदिशा जिले में एक पति-पत्नी पुलिस विभाग के आंखों के तारे हैं। दोनों आस-पास तैनात भी है। लेकिन, दोनों के काम अलग-अलग है। महिला अधिकारी को काम ज्यादा आता नहीं हैं। यदि कोई उन्हें इस बात का अहसास करा दें तो उनके प्रभारी महोदय उस कर्मचारी को बुलाकर अपने ही स्टाइल में उसे चमकाने का काम करते हैं। बहरहाल यह बात अब धीरे-धीरे जिले में फैलने लगी हैं।
अशोक नगर डकैती में बुरे फंसे कप्तान
लंबे अरसे बाद कुर्सी संभालने वाले अशोक नगर जिले के कप्तान संकट में हैं। दरअसल, उनकी कुर्सी संभालते ही क्राइम कंट्रोल में नहीं रहा। कप्तान को कुर्सी संभाले हुए कुछ ही महीने बीते हैं। वे काम समझते उससे पहले कमरे में बंधक बनाकर लाखों रुपए की डकैती हो गई। इस मामले में अभी तक उनके पास कोई सुराग नहीं हैं। उनकी मेहनत मैदानी अफसरों के साथ समन्वय बनाने की है। लेकिन, पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
थाने में महंगा पड़ा दबंगई दिखाना

जौमेटो कंपनी के एक हॉकर के पास पुलिस विभाग की एक महिला निरीक्षक का पार्सल आया। उस हॉकर ने उस पार्सल को हड़प लिया। दरअसल, उसके भीतर मिठाई रखी हुई थी। यह बात महिला निरीक्षक (MP Cop Gossip) को पता चली तो उनकी तरफ से पति ने मोर्चा संभाला। हॉकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिर मामला पुलिस थाने में पहुंचा। पुलिस ने फोन लगाया तो वह हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बनकर धमकाने लगा। उसे समझाईश देते हुए थाने बुलाया तो उसने एक पुलिस कर्मचारी की कॉलर पकड़ ली। इसके बाद उसे थाने में निरीक्षक और उनके मातहतों ने जमकर भूत उतार दिया। इतना ही नहीं उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने से लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जब पता लगाया कि वह हिंदू संगठन का कार्यकर्ता है या नहीं तो उसमें भी वह फर्जी पाया गया। इसके बाद तो उसको पुलिस थाने में गरियाने की सजा बखूबी मिल गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।