MP By Election News: पूर्व विधायक सूबेदार सिंह का विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी

Share

MP By Election News: मुरैना की जौरा सीट टिकट दिए जाने की आशंका से ही भड़के कार्यकर्ता

MP By Election News
दीनदयाल भवन में आए जौरा विधानसभा के कार्यकर्ता

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव (MP By Election News) होना है। इन सीटों पर कांग्रेस से भाजपा में गए लोगों के नाम लगभग तय है। लेकिन, वह सीट जो संगठन की वजह से या फिर अन्य कारणों से खाली हुई है वहां के लिए दंगल (MP Ticket Fight) शुरु हो गया। शुक्रवार को राजधानी भोपाल (Bhopal BJP News) में स्थित दीनदयाल उपाध्याय भवन में मुरैना की जौरा विधानसभा (Jaura Bye Election Fight) के सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (President Vishnu Dutt Sharma) से मुलाकाती की। इस मुलाकात के दौरान संभावित उम्मीदवार के नाम को लेकर जमकर आक्रोश जताया।

कार्यकर्ताओं को टीआई की मदद से पिटाते हैं

MP By Election News
भोपाल में प्रदेश भाजपा मुख्यालय

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कक्ष में संभावित दावेदार अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। इनमें नागेन्द्र तिवारी (Nagendra Tiwari), जितेन्द्र दुबे, सोहन लाल धाकड़ (Sohan Lal Dhakad) समेत कई अन्य नेता थे। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में भाजपा के दावेदार सूबेदार सिंह का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा 2018 में हुए चुनाव में सूबेदार सिंह (EX MLA Subedar Singh) हारा था। उसको लेकर कार्यकर्ता बेहद नाराज है। सूबेदार सिंह 20 हजार वोट से हारे थे। वहां कांग्रेस के विधायक बनवारी लाल शर्मा जीतकर आए थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूबेदार की वजह से वहां पार्टी तीसरे नंबर पर आई थी। दूसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार मणिराम धाकड़ (Maniram Dhakad) रहे थे। एक सुर में सूबेदार का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने चहेते थाना प्रभारियों की मदद से पिटवाते है। झूठे मुकदमे लादते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिर अनजान बाइक सवार के खिलाफ केस

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किस नारे को उप चुनाव से पहले अपनाया

ब्राह्मण वोटर चल रहा नाराज

MP By Election News
जौरा जनपद अध्यक्ष सोहन लाल धाकड़

भाजपा मुरैना जिले में ब्राह्मण प्रत्याशी नहीं उतारती है। यहां 2008 से लेकर अब तक ब्राहमण को टिकट ही नहीं दिया गया। इस कारण वहां परिणाम दूसरे उभरकर सामने आए। यह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया। मुरैना के जौरा सीट में कांग्रेस की तरफ से लाखन सिंह यादव (Lakhan Singh Yadav) अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाना चाह रहे हैं। यादव कमल नाथ (EX CM Kamal Nath) सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। जिसके काट के रुप में ब्राह्मण चेहरे को सामने लाने की मांग कार्यकर्ता कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सीएम हाउस में भी अपनी बात रखी।

इस कारण से खाली हुई सीट

मुरैना जिले में आठ विधानसभा सीट है। यहां से 2018 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस को 7 सीट मिली थी। जिसमें से छह सीट दल बदलने के कारण खाली हो गई। एक सीट बनवारी लाल शर्मा (EX MLA Banvarilal Sharma) के निधन की वजह से रिक्त हुई है। यहां उपचुनाव है जिसमें भाजपा में जाति कार्ड का असर दिखने लगा है। जौरा के अलावा सुमावली, मुरैना, दिमनी और अम्बाह में भी उप चुनाव होना है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा हमारे दल में कार्यकर्ता ही नेता चुनता है। भाजपा रिमोट या परिवार वाली पार्टी नहीं है। कार्यकर्ताओं की मांग को सुन लिया है। संगठन मंथन के बाद निष्कर्ष निकालेगा और जो भी फैसला होगा वह जनहितेषी ही होगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: थ्री ईएमई सेंटर जवान के साथ धोखाधड़ी

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब कुर्सी पर नहीं थे तब इन कारणों से ट्रैक्टर पर चढ़ें लेकिन अब उन मुद्दों पर बात भी नहीं होती

संघ की तरफ से समझाईश

इधर, भाजपा में महत्वपूर्ण संगठन और चुनाव में अहम रोल निभाने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagvat) भोपाल में है। जब दीनदयाल भवन में सूबेदार सिंह को टिकट देने को लेकर विरोध हो रहा था उस वक्त मोहन भागवत विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में मंथन कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार मोहन भागवत ने सभी संगठनों को कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जितने भी दावेदार है वे हारना नहीं चाहिए। उसके लिए मेहनत करके जनता को परिणाम बताने का प्रयास करें।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!