Bhopal News: सड़क दुर्घटना में किसान जख्मी

Share

Bhopal News: पल्सर बाइक सवार ने मारी थी टक्कर, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसका पीपुल्स अस्पताल में ऑपरेशन करना पड़ा। यह सड़क हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के एक महीने बाद पत्नी ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पैर का हुआ ऑपरेशन

सूखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 14 फरवरी को एलएस मेमोरियल स्कूल (LS Memorial School) के पास हुई थी। पुलिस थाने में भारती सेन पति राजेश सेन उम्र 27 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। परिवार सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चोपडा कला में रहता है। भारती सेन (Bharti Sen) ने बताया कि वह पति के साथ बाइक (Bike) पर सवार थी। हादसे में राजेश सेन (Rajesh Sen) का बायां पैर बुरी तरह से टूट गया था। जिस कारण उनके पैर का ऑपरेशन किया गया। यह भानपुर स्थित पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में किया गया। सूखी सेवनिया पुलिस ने इस मामले में 21 मार्च को आरोपी वाहन एमपी-04-वायडी-8569 के चालक के खिलाफ प्रकरण 74/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाचा—भतीजे को पीटकर जख्मी किया 
Don`t copy text!