Bhopal News: किसान से मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: सवा महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया झपटमारी का मामला, बिल तलाशकर थाने पहुंचा तो दर्ज हुई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नौकरी की तलाश में राजधानी आए एक किसान से मोबाइल झपट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुई थी। उसे पहले पुलिस ने थाने में बिल लेकर आने पर कार्रवाई बोलकर बैंरग लौटा दिया थाँ। पुलिस ने अब झपटमारी का प्रकरण दर्ज किया है।

ऑटो से उतरते समय हुई वारदात

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार मलखान यादव पिता वृंदावन यादव उम्र 32 साल सागर (Sagar) जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पड़ा रसोई गांव में रहते हैं। वे पेशे से किसान हैं। मलखान यादव (Malkhan Yadav) 27 फरवरी को रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे। वह ड्रायवरी की बात करने आईएसबीटी (ISBT) पर पहुंचे। यहां से रात 11 बजे वापस सागर जाने के लिए यात्री बस पकड़ना चाह रहे थे। इसी दौरान वे कलारी चले गए। वहां शराब पीने के कारण नशा अधिक हो गया। इसके बाद वे सवारी ऑटो (Auto) में सवार हो गए। ऑटो चालक ने प्रभात चौराहे की बजाय अन्ना नगर रोड पर ले लिया। विरोध करने पर चालक बोला यह छोटा रास्ता है। किसान नशे की हालत में था। उसके विरोध करने के कारण उसने गोविंदपुरा इलाके के सुनसान जगह पर उतार दिया। इस दौरान ऑटो में उसका मोबाइल (Mobile) गिर गया था। जिसको ऑटो चालक ने ही दिया तो उसे एक युवक छीनकर भाग गया। गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले में 08 अप्रैल को झपटमारी का प्रकरण 231/26 दर्ज किया है। पुलिस ने ऑटो चालक के संबंध में जानकारी जुटा ली है। एफआईआर में देरी के सवाल पर पुलिस का कहना है कि किसान फसल काटने में लग गया था। इसलिए वह देरी से आया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft: भोपाल की एक कॉलोनी जहां रोज टूट रहे ताले जानिए राज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!