Bhopal News: पतंग उड़ाने को लेकर हुई कहासुनी में बड़े लोग हुए शामिल, मामला दर्ज

भोपाल। पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके माता-पिता कूद गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक परिवार की तरफ से पिता-पुत्र ने मिलकर नाबालिग के गर्दन, गाल पर चाकू से वार करके जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
पतंग कटने की बात पर हुआ था विवाद
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार फरदीन कुरैशी पिता हसीन कुरैशी उम्र 16 साल कांग्रेस नगर (Congress Nagar) में रहते हैं। वह 13 मार्च की शाम करीब छह बजे नगर निगम पानी की टंकी के पास पतंग उड़ा रहे थे। तभी पतंग (Kite) कटने की बात पर फरदीन कुरैशी (Fardeen Qureshi) का विवाद पड़ोस में रहने वाले एक अन्य नाबालिग से हो गया। दोनों के बीच हुए विवाद का कारण परिवार तक पहुंचा। जिसके बाद दोनों परिवारों के गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरु हो गई। इसी दौरान फरदीन कुरैशी पर उसके पड़ोसी नाबालिग ने अपने पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर चाकू से वार कर दिया। हमले में फरदीन की नाक और गाल में चाकू के वार से गंभीर चोट आई। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने घायल नाबालिग की शिकायत पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग और उसके बड़े भाई व पिता के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का प्रकरण 62/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।