मंत्री तुलसी सिलावट ने सिंधिया को बताया मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने ली चुटकी

Share

कांग्रेस ने वायरल किया वीडियो

Tulsi Silawat
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री तुलसी सिलावट

भोपाल। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) का नया वीडियो वायरल हो रहा है। एक बार फिर तुलसी सिलावट की जुबान फिसल गई। सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को मुख्यमंत्री बता दिया। इससे पहले सिलावट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विवादित टिप्पणी करते सुनाई दिए थे। हालांकि इस वीडियो को तुलसी सिलावट ने साजिश करार दिया था। द क्राइम इन्फो ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

सुर्खियों में बने रहते है सिलावट

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तुलसी सिलावट लगातार चर्चाओं में बने रहते है। इससे पहले इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान तुलसी सिलावट से एक छात्रा ने सवाल पूछ लिया था। जिसके बाद सिलावट और छात्रा दोनों चर्चाओं में आ गए थे।

कांग्रेस का तंज

ताजा मामले में तुलसी सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बता दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से वीडियो वायरल किया गया है। साथ ही तंज करते हुए लिखा गया कि – शिवराज बीमार क्या हुये, —सिलावट ने सिंधिया को मुख्यमंत्री बना दिया..! शिवराज और मोदी जी को समाज के लिये कलंक बताने के बाद तुलसी सिलावट ने 15 दिन के भीतर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री भी बना दिया है। सिलावट जी, शिवराज जी अस्पताल क्या गये, —आप तो तख़्ता पलटने लगे..?

सुनिए क्या कहा तुलसी सिलावट ने

यह भी पढ़ेंः चुनावी प्रचार सामग्री बना मास्क, कांग्रेस ने किया लॉन्च

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लूट की रकम ने भोपाल पुलिस की नींद उड़ा दी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!