Bhopal News: शादीशुदा दलित महिला से पेट्रोल पंप मैनेजर ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: टेली कॉलर का काम करने वाली शादीशुदा दलित महिला से शादी करने से मुकरा तो थाने पहुंचा मामला, थाने में नहीं थी महिला अधिकारी तो दूसरे जोन से मांगी गई मदद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज हुआ है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। मुकदमा दलित महिला ने दर्ज कराया है जो टेली कॉलर का काम करती है। आरोपी और पीड़ित दोनों पहले से शादीशुदा भी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच अब राजपत्रित अधिकारी की तरफ से की जाएगी।

शादी करने का झांसा देकर बनाए संबंध

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पति से विवाद के चलते उसे टेली कॉलर की नौकरी करके काम चलाना पड़ रहा है। उसकी 2025 में एमपी नगर (MP Nagar) स्थित पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर काम करने वाले 40 वर्षीय दिनेश दुबे (Dinesh Dubey) से पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। इसी दौरान फरवरी, 2025 में आरोपी दिनेश दुबे ने उसे शैतान पाल सिंह चौराहे के पास अपने किराए वाले मकान में बुलाया। यहां उससे प्यार का इजहार करते हुए उसके साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला लगभग एक साल से चल रहा था। आरोपी की पहली पत्नी है और उससे दो बच्चे भी है। पीड़िता 29 जनवरी को उसके पास शादी करने के लिए बोलने का प्रस्ताव लेकर गई थी। तब आरोपी ने उससे कहा कि वह दलित समाज से आती है। इसलिए उन दोनों के बीच रिश्ते नहीं बन सकते। फिर वह शिकायत दर्ज कराने शाहपुरा थाने पहुंची। थाने में महिला अधिकारी नहीं थी। इसलिए जोन—2 स्थित एमपी नगर थाने से एसआई अर्चना तिवारी (SI Archna Tiwari) को बुलाकर शाहपुरा थाना पुलिस ने 01 फरवरी को प्रकरण 30/26 दर्ज किया। पुलिस को इस मामले के आरोपी की तलाश है। वह अपना किराए का मकान खाली करके जा चुका है।

यह भी पढ़ें:   तत्कालीन ADRM Gaurav Singh मामले में नया मोड़

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!