Bhopal News: ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में सवारी ऑटो और मोटर साइकिल में मारी थी ट्रैक्टर चालक ने टक्कर

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में अभी दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी हैं। यह सड़क हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई थी जो कि ई-रिक्शा चालक को बचाने के प्रयास में अपना वाहन मोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 31 जनवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे ब्रिज के नजदीक आलम अस्पताल (Alam Hospital) के पास हुई थी। ट्रैक्टर चालक आरिफ नगर से देवकी नगर की तरफ जा रहा था। तभी उसके आगे चल रहे ई-रिक्शा (E-Rikshaw) को बचाने के प्रयास में उसने सवारी ऑटो (Auto) को टक्कर मारी। इसमें असद खान और इमरान बेग थे जो अभी भी जख्मी हैं। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trally) की चपेट में बाइक (Bike) सवार अब्दुल अकरम पिता अब्दुल करीम उम्र 49 साल आ गया। वह निशातपुरा स्थित नवाब कॉलोनी (Nawab Colony) में रहते हैं। अब्दुल अकरम (Abdul Aqram) को सीने में गंभीर चोट आई थी। वह प्रायवेट काम करते थे। उनका तभी से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान अब्दुल अकरम ने 01 फरवरी को दम तोड़ दिया। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 10/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई श्रीकांत द्विवेदी (SI Shrikant Diwedi) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना वाले दिन ही प्रकरण 62/26 दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी। हादसे में जख्मी दो अन्य व्यक्तियों की भी हालत गंभीर हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।