Bhopal News: गर्भवती होने के बाद शादी करने से पहले धर्म बदलने और गर्भपात करने के लिए दबाव बनाने पर पहुंची थी थाने

भोपाल। निजी कॉलेज की एक छात्रा पिछले एक महीने से न्याय के लिए भटक रही है। छात्रा ने मीडिया के सामने आकर भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाने की पोल खोली। पीड़िता ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर सिर्फ दिलासा दे रही है।
गर्भपात करने के लिए बनाया दबाव
जानकारी के अनुसार पीड़िता अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी डेढ़ साल पहले मुख्य आरोपी से पहचान हुई थी। उस वक्त आरोपी ने अपना नाम आशीष पांडे (Ashish Pandey) बताया था। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। उसने शादी करने का झासा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे गर्भपात करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस काम में उसके दो दोस्त भी सहयोग करते हुए उसे धमकाते थे। इसी दौरान पता चला कि आशीष पांडे तो मुस्लिम है और उसका असली नाम आसिफ रजा (Asif Raza) है। यह पता चलने पर आरोपी उत्तर प्रदेश (UP) भाग गया। जिस कारण पीड़िता एक महीना पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। जिस कारण वह परेशान होकर 07 अप्रैल को जनसुनवाई में पहुंची थी। पुलिस कमिश्नर ने पीड़िता को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।