Bhopal News: तलाकशुदा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान, डेढ़ महीने से गायब लिव इन पार्टनर तो थाने पहुंची पीड़िता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की आरोपी से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई थी। इस मामले की जांच ​भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। यह मामला पुलिस थाने तब पहुंचा जब उसका प्रेमी डेढ़ महीना पूर्व बिना बताए गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शादी करने का दिया झांसा

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 33 साल है। वह मूलत: बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसका दांपत्य जीवन में कटुता चल रही थी। पति विवाहिता के साथ जमकर मारपीट करता था। इन बातों से तंग आकर उसने पांच साल पहले तलाक ले लिया था। शादी के बाद उसको दो बच्चे भी हुए। उसे बच्चों की परवरिश करने के लिए निजी कंपनी में काम करना पड़ा। एक साल पहले उसकी इंस्टाग्राम में गोलू यादव (Golu Yadav) नाम के लड़के से पहचान हुई। पहले चैटिंग होती थी इसके बाद नंबर लेकर एक-दूसरे से बातचीत होने लगी। इसके बाद वह मुलाकातें करने लगा। आरोपी ने मिसरोद थाना क्षेत्र में एक मकान किराए पर लिया। यहां वह उसके बच्चों के साथ ही रहने लगा। उसने झांसा दिया था कि वह उससे शादी करेगा। यह बोलकर अप्रैल, 2025 में उससे ज्यादती की। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ ज्यादती की थी। आरोपी गोलू यादव ने शादी तो नहीं की लेकिन, वह डेढ़ महीना पहले उसे अकेला छोड़कर चला गया। उसे काफी समझाने का प्रयास उसने किया। जब वह नहीं माना तो पीड़िता ने 13 मार्च को थाने में ज्यादती का प्रकरण 110/26 दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी बैतूल जिले का रहने वाला है। इस मामले की जांच एसआई स्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma ) कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!