Bhopal News: ढाबा मालिके के सिर पर शराब की बोतल मारी

Share

Bhopal News: नौकर को बचाने के प्रयास में फंस गया ढ़ाबा मालिक, मुख्य आरोपी समेत कई अन्य फरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ढ़ाबे में काम करने वाले कर्मचारियों से हुई कहासुनी के दौरान उसके मालिक को बोलना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने नौकरों को छोड़कर उसके सिर पर शराब की बोतल मारकर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, मुख्य आरोपी समेत उसके साथी फरार है।

ढाबा मालिक ने किया था विरोध

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 05 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे झागरिया खुर्द स्थित बायपास पर सूर्या ढ़ाबे (Surya Dhaba)  में हुई थी। यहां ढ़ाबे में राधे और निखिल काम करते हैं। वह दोनों ग्राहकों के आर्डर ले रहे थे। तभी वहां आरोपी संजय बंजारा पिता मोहन बंजारा अपने कई अन्य साथियों के साथ आया। वह दोनों कर्मचारियों के साथ गाली—गलौज करने लगा। इस बात का विरोध ढ़ाबा मालिक रवि बंसल पिता सुखराम बंसल उम्र 33 साल ने किया। वह पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र के खजूरी कला स्थित श्रीराम विला (Shriram Villa) में रहते हैं। आरोपी संजय बंजारा (Sanjay Banjara) को हस्तक्षेप करना नागवारा गुजरा। उसने शराब की बोतल उठाकर रवि बंसल (Ravi Bansal) के सिर पर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 96/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस साल की बच्ची की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!