Bhopal News: आउट सोर्स कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: वारदात में शामिल दो नाबालिग समेत पांच युवक गिरफ्तार, होली वाले दिन हुई कहासुनी का बदला सिर पर तलवार मारकर लिया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डाक विभाग के एक आउट सोर्स कर्मचारी के सिर पर तलवार मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले की जांच कर रही भोपाल (Bhopal News) शहर की कमला नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करके पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। विवाद की वजह होली वाले दिन हुई कहासुनी को बताया जा रहा है।

सिर पर मारी तलवार

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अंकित खटीक उम्र 21 साल शबरी नगर (Shabri Nagar) के पास मल्टी में रहते हैं। वह टीटी नगर (TT Nagar) स्थित डाक विभाग (Postal Department) के आउट सोर्स कर्मचारी हैं। अंकित खटीक (Ankit Khatik) का होली वाले दिन अमन जागड़े (Aman Jagde) के साथ विवाद हुआ था। उस दिन तो मामला शांत हो गया। लेकिन, उसी बात को लेकर 19 मार्च की शाम लगभग छह बजे उसके साथ गाली-गलौज करते हुए सिर पर तलवार (Sword) से हमला कर दिया। वारदात में अमन जागड़े के अलावा उसके साथी मन्नू उर्फ अभिमन्यू, सुमित और दो नाबालिग शामिल थे। जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयानों के आधार पर कमला नगर थाना पुलिस ने 19 मार्च की शाम प्रकरण 106/26 दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिगों को बालक संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। जबकि बाकी तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल वारंट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नीलम पार्क में मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!