Bhopal News: पत्नी की शिकायत पर दोस्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

भोपाल। उधारी की रकम को लेकर एक व्यक्ति के सीने में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
रकम लौटाने का किया था वादा
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार शरद अहिरवार उम्र 35 साल सेमरा (Semra) इलाके में किराए से रहता है। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के खुरई का रहने वाला है। उसने कुछ साल पहले सागर में रहने वाले दोस्त विकास से 30 हजार रुपए उधार लिए थे। इसी रकम को लेकर वह कई बार शरद अहिरवार (Sharad Ahirwar) से विरोध जता चुका था। वह पैसा लेने के लिए 22 मार्च को उसके पास फिर पहुंचा। शरद अहिरवार ने उसे रकम लौटाने का पहले की तरह फिर वादा किया और यहां-वहां घुमाकर उसे अपने साथ घर ले आया। लेकिन, शाम साढ़े चार बजे वह नशे की हालत में उससे झूम गया। इस दौरान उसने चाकू के दो वार उस पर कर दिए। एक वार सीने में तो दूसरा वार पेट मेें लगा। पुलिस ने जख्मी शरद अहिरवार की पत्नी आरती अहिरवार (Arti Ahirwar) की शिकायत पर 22 मार्च की रात लगभग पौने बारह बजे हत्या के प्रयास का प्रकरण 126/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार असलम खान (HC Aslam Khan) कर रहे हैं। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।