Bhopal News: पेट में चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: गणगोर पूजन के लिए पहुंची महिलाओं के साथ आरोपी कर रहा था अश्लील हरकत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पेट में चाकू घोंपकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपी गणेगोर पूजन करने पहुंची महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उसने दो लोगों को चाकू मारा था।

हथेली की अंगुलियां वार में कटी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार गणेश कपिल पिता सुखराम उम्र 32 साल इंद्रा नगर (Indra Nagar) मल्टी में रहते हैं और प्रायवेट काम करते हैं। 21 मार्च  को वह अपनी बहन के साथ गड्डे वाली मल्टी के नजदीक मंदिर में गणगौर पूजा कराने पहुंचे थे। मंदिर में काफी भीड़ हो रही थी। 21 मार्च की शाम सात बजे उनका दोस्त शुभम भी था। उसी दौरान मल्टी में रहने वाला आरोपी अमित उर्फ मांस (Amit@Maans) वहां आया। वह मंदिर की भीड़ को देखकर गाली-गलौज करने लगा। गणेश और शुभम ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने चाकू निकाल लिया। गणेश कपिल (Ganesh Kapil)  की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वह बचने झुका तो उसके हथेली की अंगुलियां उस वार में कट गई। इसके बाद आरोपी ने पास खड़े शुभम के पेट में छुरी घोंप दी। इससे वह बेशुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हमले में गंभीर रूप से घायल शुभम और गणेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हबीबगंज थना पुलिस ने प्रकरण 172/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई अखिलेश त्रिपाठी (SI Akhilesh Tripathi) कर रहे हैं। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति—पत्नी की पिटाई लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!