Bhopal News: पुलिस कमिश्रर के आदेश पर थाने में नहीं दे रहा था हाजिरी

Share

Bhopal News: पुलिस पकड़ने गई तो परिवार की मदद से भाग गया था आरोपी,आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र —साभार

भोपाल। पुलिस कमिश्रर हरिनारायण चारी मिश्र की न्यायालय से जिलाबदर करने को लेकर थाना हाजिरी आदेश का पालन नहीं करने के मामले में फरार अभियुक्त को भोपाल (Bhopal News) शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया  है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जालसाजी समेत दस प्रकरण पहले से दर्ज हैं। अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं।

थाना हाजिरी के आदेश का पालन नहीं किया

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार जीशान रहमान (Zishan Rehman) पिता हिर्फजुर रहमान उम्र 30 साल का जिलाबदर प्रकरण पुलिस कमिश्रर न्यायालय में विचाराधीन था। कार्यालय की तरफ से 05 नवंबर, 2024 को आदेश जारी हुआ था। उसे हर महीने की 15 तारीख को कोतवाली थाने में हाजिरी देने के आदेश हुए थे। इस आदेश को उसे बताया गया। जिसके बाद आरोपी जीशान रहमान ने डाक से यह बोलकर पत्र भेज दिया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। इसके बाद वह पांच महीने तक थाना हाजिरी के आदेश का पालन नहीं किया। इसी बीच पुलिस को खबर लगी कि वह घर पर है तो उसे दबोचने कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। वहां उसके परिजनों ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने में मदद करते हुए भगा दिया। जिस कारण उसके और परिवार के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज था। यह जानकारी आला अधिकारियों को दी गई तो उसके जिलाबदर आदेश के उल्लंघन पर ईनाम का ऐलान किया गया। पुलिस ने अब जीशान रहमान के खिलाफ मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: स्पा मामले में दोहरी मार से घिरी पुलिस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!