Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर

भोपाल। फारेस्ट विभाग में पदस्थ बाबू के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। यहां से सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत करीब एक लाख रुपए का माल चोर बटोर ले गए। बदमाश फरार होने से पहले घर में निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। जिस कारण करीब 50 हजार रुपए का भी नुकसान परिवार को हुआ।
डीवीआर समेत जेवरात हुए गायब
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार ऋषिराम रानाभाट पिता एलबी रानाभाट उम्र 61 साल सलैया (Salaiya) स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर (Sardar Vallabhbhai Patel Nagar) में रहते हैं। वे वन विभाग (Forest Department) में सहायक ग्रेड-2 पद पर पदस्थ हैं। वे पत्नी के साथ 7 फरवरी को राजस्थान में रहने वाले बेटे ईश्वर रानाभाट (Ishwar Ranabhat) के पास गए हुए थे। घर में उन्होंने निगरानी के लिए कैमरा लगा रखा था। उन्होंने 10 फरवरी की दोपहर तीन बजे तक सीसीटीवी कैमरे को मोबाइल पर चैक किया था। वह चल रहा था और घर में किसी तरह की हलचल नहीं थी। लेकिन, अगले दिन रात 11 बजे वे घर पहुंचे तो उन्हें घर के हॉल का सेंटर लॉक टूटा मिला। सीसीटीवी कैमरा भी बंद था। ऋषिराम रानाभाट (Rishiram Ranabhat) ने उसे चैक किया तो पता चला कि डीवीआर (DVR) समेत वह भी गायब है। मकान में अलमारी के भीतर रखी एक चांदी की पायल, चार चांदी की बिछिया, नगदी पंद्रह हजार रुपए नहीं मिले। चोर अपने साथ बच्चों की जमा करने वाली गुल्लक भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस मामले में 12 फरवरी को चोरी का प्रकरण 66/26 दर्ज कर लिया है। घटना स्थल की जांच एफएसएल से भी कराई गई है। जिसमें संदेहियों के फिंगर प्रिंट पुलिस को मिले हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।