Bhopal News: दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा ने निकाली थी कलश यात्रा के दौरान हुई घटना, थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र
भोपाल। राजनीतिक कार्यक्रम के भीतर चोर घुस गए। उन्होंने कई महिलाओं के जेवरात जिसमें सोने की चेन और मंगलसूत्र निकालकर भाग गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई। यहां दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक पीसी शर्मा ने कलश यात्रा निकाली थी। जिसमें शामिल होने कांग्रेस की पूर्व पार्षद समेत कई अन्य महिला कार्यकर्ता पहुंची थी। इन महिलाओं ने पुलिस थाने में जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया है।
यात्रा की निगरानी में तैनात किए गए थे अधिकारी
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 5 जून को हुई थी। यहां माता मंदिर से तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर (Narmada Mandir) तक कलश यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें कांग्रेस की पूर्व पार्षद संतोष कंसाना (Santosh Kansana) पति जितेंद्र कंसाना उम्र 48 साल भी पहुंची थी। वे कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर (Nehru Nagar) इलाके में रहती है। संतोष कंसाना ने बताया कि कलश यात्रा (Kalash Yatra) में विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) भी मौजूद थे। उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी यात्रा में शामिल थी। यात्रा में एक हजार से अधिक महिलाएं थी। यात्रा शाम सात बजे नर्मदा मंदिर पहुंची तो उन्हें गले में पहनी हुई डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन नहीं मिली। उनके साथ विभा शर्मा (Vibha Sharma) का मंगलसूत्र और एक अन्य महिला की भी चेन नहीं मिली। टीटी नगर पुलिस ने 321/23 धारा 379 खुले स्थान से चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस रैली में निगरानी के लिए पुलिस इंतजाम भी किए गए थे। इसके बावजूद तीन सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी चला गया।
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।