Bhopal News: ग्यारह साल पूर्व हत्या के मामले में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

भोपाल। जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे सागर स्थित केंद्रीय जेल से टीबी रोग के इलाज के लिए राजधानी भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। इस संबंध में ज्यूडिशियल जांच के आदेश हो गए हैं।
टीबी रोग से था ग्रसित
जेल विभाग के अनुसार नन्हें भाई (Nanhe Bhai) पिता लफडू उम्र 80 साल सागर (Sagar) जिले के सानौथा थाना क्षेत्र के ग्राम खारमऊ का रहने वाला था। उसे 2014 में हत्या के मामले में सागर जिला अदालत से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। नन्हें भाई को टीबी रोग था। जिस कारण उसे जेल मुख्यालय (Jail Headquater) के आदेश पर 06 अक्टूबर को केंद्रीय जेल (Central Jail) सागर से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। वहां से 11 अक्टूबर को डिस्चार्ज करने के बाद गांधी नगर केंद्रीय जेल में लाया गया था। उसे लेफ्ट तरफ लंग्स में टीबी थी। इसके अलावा उसे हार्ट की भी बीमारी थी। उसे 17 अक्टूबर को तबीयत बिगडऩे पर ईदगाह हिल्स स्थित टीबी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां इलाज के दौरान 30 अक्टूबर की सुबह लगभग आठ बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी परिजनों को दे दी गई है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग 57/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।