Bhopal Gang Rape: बिल्डर और उसके संदेही दोस्त से होगा आमना—सामना

Share

Bhopal Gang Rape: जेल में बंद दो युवतियों के अलावा ज्यादती करने वाले दो आरोपियों को अदालत के जरिए रिमांड पर लेने की तैयारी

Bhopal Gang Rape
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चर्चित नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में हिरासत में मौजूद दो संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। यह मामला भोपाल (Bhopal Gang Rape) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। प्राथमिक पूछताछ में नाटकीय मोड़ सामने आया है। जिसके बाद पुलिस पूर्व में गिरफ्तार चारों आरोपियों को फिर रिमांड पर लेकर उनसे संदेहियों का आमना—सामना कराने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद प्रकरण में बिल्डर और उसके दोस्त को आरोपी बनाने या नहीं बनाने को लेकर अफसरों से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस नए सिरे से कर रही जांच

जानकारी के अनुसार विदिशा (Vidisha) के बिल्डर (Builder) और उसके कारोबारी दोस्त का कहना है कि वह पूर्व में गिरफ्तार मोनिका का मित्र है। उससे पहचान पब में हुई थी। जिस कारण वह उससे मुलाकात करने आता था। मोनिका और उसकी सहेली रेणुका से उस दिन सिर्फ बातचीत हुई थी। वह शराब पीने लगी तो वह दोस्त के साथ चला गया था। यह जानकारी सामने आने के बाद बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस नए सिरे से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस थाने के अधिकारियों का मानना है कि बिल्डर नाम होने के कारण क्लीनचिट देने पर संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए वह फूंक—फूंककर सभी तथ्यों की रिपोर्ट बनाकर अफसरों की सलाह पर आगे कार्रवाई करेंगे। इसलिए बिल्डर और उसके साथी दोस्त की गिरफ्तारी को लटकाया गया है।

क्या है पूरा मामला

Bhopal Gang Rape
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

बागसेवनिया में साढ़े सत्रह साल की दलित नाबालिग से निखिल सिंह कछवाहा पिता सूर्यभान सिंह कछवाहा उम्र 32 साल, अतुल मेडेकर पिता भोजराज मेडेकर उम्र 30 साल ने ज्यादती की थी। दोनों आरोपियों को 29 मार्च की दोपहर गिरफ्तार किया है। यह दोनों गिरफ्तारियां पूर्व में गिरफ्तार मोनिका इंदौरकर (Monika Indorkar) पिता शिवचरण इंदौरकर उम्र 26 साल और रेणुका बुनकर (Renuka Bunkar) पिता दशरथ बुनकर उम्र 24 साल के बयानों के आधार पर की गई है। निखिल सिंह कछवाहा (Nikhil Singh Kachwaha) और अतुल मेडेकर (Atul Medekar) मूलत: बालाघाट (Balaghat) जिले के रहने वाले हैं। भोपाल के ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में किराए से रहते हैं। दोनों बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर मूलत: छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले की रहने वाली है। यहां बागसेवनिया स्थित विद्या नगर (Vidya Nagar) मल्टी में किराए से रहती है। पीड़िता छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उसने कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई की है। उसकी बड़ी बहन एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी ही एक सहेली इस पूरे प्रकरण की मुख्य सूत्रधार है। आरोपियों ने पीड़िता को झांसा दिया था कि उसे कॉलेज की पढाई के अलावा जॉब दिलाया जाएगा। पीड़िता 18 मार्च को पंचवेली ट्रेन (Panchvalley Train) से भोपाल पहुंची। उसे रेपिडो के जरिए विद्या नगर बुलाया। यहां उसके साथ बीयर (Beer) फिर नीट शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंत्री के पीआरओ की खुदकुशी मामले में जांच पूरी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gang Rape
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!