Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ होटल में बलात्कार

Share

Bhopal News: विरोध करने पर इंस्टाग्राम के दोस्त ने मारपीट करके जख्मी किया, आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ मारपीट करके ज्यादती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल शहर की मंगलवारा थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में आरोपी की पहचान हो गई। लेकिन, उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) इलाके में रहती है। पीड़िता शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। वह अपनी मोपेड से 27 मार्च की रात कोतवाली स्थित चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) गई थी। वहां उसके परिचित भर्ती थे। उन्हें देखकर वह घर वापस लौट रही थी। इसी बीच उसको मोपेड (Moped) पर पेट्रोल कम दिखाई दिया। इस कारण वह पंप की तरफ जाने लगी। इसी दौरान हमीदिया रोड पर उसे हारिश खान (Harish Khan) मिला। वह उसको दो महीने से जानती है। उससे पहचान इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए हुई थी। वह उसको नजर अंदाज करती थी। लेकिन, उसने कहा कि वह उससे जरुरी बातचीत करना चाहता है। यह बोलकर उसे होटल (Hotel) के कमरे में ले गया। यहां उसके साथ जबरिया ज्यादती की गई। विरोध करने पर हारिश खान ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता मंगलवारा थाने पहुंची। मंगलवारा थाना पुलिस ने 27—28 मार्च की दरमियानी रात ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाना सीमा को लेकर विवाद की स्थिति बनी

घटना को लेकर 28 मार्च की सुबह सोशल मीडिया में अफवाह फैल गई। बताया गया कि महिला के साथ पांच लोगों ने ज्यादती की थी। हालांकि मंगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी (TI Ajay Soni) ने इसे भ्रामक बताया। वहीं घटना का पता चलने पर देर रात पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (CP Sanjay Kumar)  मंगलवारा इलाके में जनता के बीच भी पहुंचे। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर जनता से सतर्क रहने और जागरूकता की शपथ दिलाई। इधर, घटना स्थल को लेकर स्थिति साफ नहीं है। दरअसल, महिला के साथ जिस होटल में वारदात हुई वह हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र में आता है। मंगलवारा थाना पुलिस उस होटल की तस्दीक करने में जुटी है। हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया (TI Awadhesh Bhadauriya) ने बताया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं हैं। जबकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जिसके संबंध में पुलिस अधिकारियों के बीच केस डायरी को लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हुलिया बदलकर घर पहुंचे जालसाज को दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!