Bhopal News: शराब दुकान में जिन संदेहियों से हुई दोस्ती उन पर जताया शक

भोपाल। छात्र का मोबाइल लेकर दो व्यक्ति भाग गए। यह दोनों संदेही उसके साथ शराब दुकान के नजदीक बैठकर बीयर भी पी रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। इस दौरान इंस्टाग्राम आईडी चेक करने के बहाने आरोपियों ने उसका मोबाइल ले लिया था।
बीयर पीते समय मोबाइल हुआ गायब
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार जीत साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 साल छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ग्राम के रहने वाले हैं। वह एमएसएमई कॉलेज (MSMI College) अचारपुरा से पॉलीटेक्निक का कोर्स कर रहे हें। वह परीक्षा देने के लिए छिंदवाड़ा से आए हुए हैं। फिलहाल लालघाटी (Lalghati) में मामा परमिंदर सिंह के यहां वह ठहरे हुए हैं। जीत साहू (Jeetu Sahu) का मोबाइल 14 फरवरी को चोरी गया था। घटना शराब दुकान के पास हुई थी। वहां बीयर पीते वक्त उनके पास दो व्यक्ति आए थे। इसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम राहुल विश्वकर्मा (Rahul Vishwakarma) बताया था। उस वक्त जीत साहू अपना इंस्टा आईडी चेक कर रहा था। यह देखकर संदेही राहुल विश्वकर्मा ने उससे मोबाइल (Mobile) इंस्टा आईडी देखने के लिए मांगा। इसके बाद बाजू में अपना मोबाइल रख दिया। कुछ देर बाद संदेही के साथ मौजूद व्यक्ति चला गया। जिसके बाद उसका रियलमी मोबाइल नहीं मिला। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में 23 मार्च को सामान्य चोरी का प्रकरण 160/26 दर्ज किया है। वहीं एफआईआर में हुई देरी को लेकर कोई ठोस वजह नहीं बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।