Bhopal News: असली पति के सामने आ गया पत्नी का प्रेमी

Share

Bhopal News: बच्ची के इलाज के बहाने पैसा मांगा, तभी सामने आया पत्नी का सीक्रेट तो उसने पीटा

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पति-पत्नी और वो के बीच यह रोचक कहानी सामने आई है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में उसकी पत्नी और उसका कथित प्रेमी शामिल हैं।

महिला से की थी दूसरी शादी

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 32 साल है। वह सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना क्षेत्र में स्थित एक क्रेशर में ड्रायवरी का काम करता है। हालांकि वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के गैरतगंज का रहने वाला है। उसने आठ महीने पहले एक महिला से दूसरी शादी की थी। वह भेल स्थित शुक्रवारा मार्केट में बस्ती में रहती हैं। शादी के बाद वह समय-समय पर उसके पास आता-जाता रहता है। उसके पास पत्नी ने 25 फरवरी को फोन करके पैसों की मदद मांगी। उसका कहना था कि पहले पति की बेटी की तबीयत खराब हैं। इसलिए वह उसको रात साढ़े ग्यारह बजे पैसा देकर बाहर निकला। तभी वहां एक अन्य युवक आ गया। उसे देखकर पति ने पूछा यह कौन तो पत्नी बोली कि यह भी उसका पति हैं। यह सुनने के बाद पति आगबबूला हुआ तो पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। इस दौरान उसके कथित प्रेमी ने भी उसको मारपीट करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चलता रहा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह 28 फरवरी को प्रकरण दर्ज कराने मां और भाई को लेकर थाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: महिला और उसके प्रेमी दोषी करार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!