Bhopal News: बाइक की चाबी नहीं देने पर नशे में धुत आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार कर जेल भेजा

भोपाल। नशे में धुत पति ने पत्नी को छुरे से चार वार करके जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। इससे पहले दंपति के बीच बाइक की चाबी नहीं देने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। हमले में महिला की आंते निकल आई है। उसकी हालत गंभीर है और हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।
बाइक की चाबी मांगने पर हुआ विवाद
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 11 फरवरी की शाम लगभग पांच बजे सेक्टर-5 में हुआ। आरोपी इरफान खान (Irfan Khan) है जो हलवाई का काम करता है। वह नशा करने का आदी है। इस कारण घर में अक्सर 34 वर्षीय पत्नी सबा खान (Saba Khan) के साथ विवाद होता था। आरोपी इरफान खान 11 फरवरी को नशे की हालत में घर पहुंचा। वह पत्नी से बाइक (Bike) की चाबी मांग रहा था। उसने देने से इंकार किया तो उसके साथ आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने कैटरिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले छुरा को उठाकर ताबड़तोड़ चार वार कर दिए। एक वार सीने में तो दूसरा वार हाथ में लगा। जबकि दो वार पेट में लगने के कारण महिला की आंते बाहर निकल आई। महिला को नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के नाबालिग चौदह वर्षीय बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ प्रकरण 63/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 12 फरवरी को कोर्ट (Court) में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।