Bhopal News: बदमाशों ने चाकू दिखाकर मांगी रंगदारी

Share

Bhopal News: ऑटो स्टेंड में हुई वारदात, हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रंगदारी दिखा रहे दो व्यक्तियों ने चाकू मारकर एक ऑटो चालक को जख्मी कर दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई है। हमलावरों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शराब पार्टी के लिए मांगे पैसे

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार वाहिद उर्फ जहीर खान (Wahid@Zahir Khan) पिता मोहम्मद रईस उम्र 40 साल संजय नगर (Sanjay Nagar) में रहता है। वह ऑटो (Auto) चलाने का काम करता है। घटना 04 अगस्त की शाम लगभग सवा सात बजे संजय नगर ऑटो स्टेंड पर हुई थी। वाहिद उर्फ जहीर खान स्टेंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी वहां मनोज और देव आए। दोनों उससे शराब पार्टी के लिए पांच हजार रुपए मांग रहे थे। रकम देने से इंकार किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसको धमकी दी गई। उसने ऐसा करने का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने चाकू निकालकर वाहिद उर्फ जहीर खान के सीने और दाहिने हाथ पर वार कर दिया। उसको गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में परीक्षण के बाद रिपोर्ट के आधार पर शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 463/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   बुर्के में आईं शातिर महिलाएं, 12 लाख के जेवर ले उड़ी
Don`t copy text!