Bhopal News: देर रात तक खुले पब-रेस्टोरेंट और बीयर बार को बंद कराया, एक दिन पहले संचालकों के साथ बैठक करके दी थी चेतावनी

भोपाल। राजधानी के व्यवसायिक केंद्र एमपी नगर इलाके में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए एसीपी (Bhopal News) ने मोर्चा अपने हाथ में ले लिया। दरअसल, 02—03 अप्रैल की दरमियानी रात मेघदूत ट्रेडर्स, इंडियन कॉफी हाऊस और फेशन फेयर ट्रेलर्स दुकान के ताले चोर ने चटकाए थे। इससे पहले पब-बार के सामने कई बार विवाद के वीडियो देर रात के होने पर वायरल भी हुए थे।
कारोबारियों के साथ ली बैठक
जानकारी के अनुसार 04—05 अप्रैल की दरमियानी रात कार्रवाई से पहले एसीपी मनीष भारद्वाज (ACP Manish Bhardwaj) ने सभी मनोरंजन केंद्र संचालित करने वाले कारोबारियों के साथ बैठक करके चेतावनी दी थी। जिसके बाद वे 05 अप्रैल की रात एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई। इससे पहले पब-बार में अंतिम प्रवेश का समय तय किया गया। गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ की निगरानी भी पब संचालकों को करने के लिए बोला गया। यदि कोई संदेही दिखता है तो उसकी जानकारी थाना पुलिस को देने के लिए बोला गया।
एसीपी ने अंतिम चेतावनी दी
इसके बाद एसीपी एमपी नगर मनीष भरद्वाज ने शनिवार को मोर्चा संभाला। उन्होंने तय सीमा के बाद खुले पाए गए बार, रेस्टोरेंट और क्लबों को बंद कराया। यह कार्रवाई देर रात समय के दुरुपयोग, मादक पदार्थों के सेवन और प्रतिष्ठानों के बाहर होने वाले झगड़ों की शिकायतों के चलते की है। उन्होंने इस कार्रवाई को अंतिम चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए कारोबारियों से बोला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।