Bhopal News: कोच के खिलाफ फोन पर धमकाने का दर्ज कराया प्रकरण

भोपाल। स्वीमिंग कोच ने एक युवती को फोन पर धमकी दी है। वह उसके साथ अभद्र तरीके से बातचीत करता था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
कॉल करके करने लगा परेशान
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहती हैं। वह तैराकी (Swimming) की कोचिंग लेने बोट क्लब (Boat Club) पर जाती है। उसका फोन लेकर उसके साथ तैराकी सीखने वाली युवती ने कोच नंदकुमार वानखेड़े (Nand Kumar Vankhede) को फोन लगा दिया था। यह नंबर उसने सेव कर लिया था। इस नंबर पर वह कॉल करके परेशान करने लगा। यह बात उसने परिजनों को बताई। परिवार को यकीन दिलाने के लिए एक दिन उसको लाउड स्पीकर पर उसके साथ होने वाली बातचीत भी सुनानी पड़ी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। मामले की जांच एएसआई विनीता छिब्बर (ASI Vinita Chibbar) कर रही हैं। आरोपी के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।