Bhopal News: मोपेड में भारी मात्रा में बरामद हुई शराब, आबकारी एक्ट का मामला दर्ज

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने चार स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से करीब 16 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद हुई है। भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बपरिया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
100 क्वार्टर शराब हुई बरामद
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार शंकराचार्य नगर (Shankracharya Nagar) ब्रिज के पास मोपेड (Moped) एमपी-04-वायपी-4001 को रोका गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 100 क्वार्टर देशी और तीन क्वार्टर अंग्रेजी शराब (Liquor) मिली। इसको आरोपी अनिल कोरवानी (Anil Korwani) पिता चंदन कोरवानी उम्र 24 साल ले जा रहा था। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसी तरह कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने बांसखेड़ी पुलिया के पास अनिल अहिरवार (Anil Ahirwar) के कब्जे से 28 क्वार्टर शराब बरामद की गई। इसके अलावा खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस ने ग्राम खोयरी और तूमड़ा गांव में हेम सिंह (Hem Singh) और मांगीलाल मालवीय (Mangilal Malviya) को दबोचा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 38 क्वार्टर शराब बरामद की है। जिसकी कीमत साढ़े चार हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।